Wednesday, September 17, 2025

माओवादियों ने विधायक के भाई के 3 वाहन फूंके [Maoists burnt 3 vehicles of MLA’s brother]

- Advertisement -

पलामू में नक्सलियों का उत्पात

पलामू। पलामू में भाकपा माओवादियों ने तीन वाहन फूंक डाले हैं। जलाए गए सभी वाहन हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह के भाई विनय कुमार सिंह के हैं।

विनय कुमार सिंह हैदरनगर में डंडिला से सड़ेया तक का रोड निर्माण करवा रहे हैं। बुधवार की रात भाकपा माओवादियों का एक दस्ता डंडिला के इलाके में पहुंचा था और एक जेसीबी और दो ट्रैक्टरों को फूंक दिया।

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

मांगी गई थी लेवी

लेवी के लिए मिली थी धमकी

डंडिला से सड़ेया तक का रोड निर्माण कार्य अभय कंस्ट्रक्शन के द्वारा करवाया जा रहा है। अभय कंस्ट्रक्शन विधायक कमलेश सिंह के भाई विनय कुमार सिंह का है।

अभय कंस्ट्रक्शन ने रोड का निर्माण कार्य शुरू किया था। विनय कुमार सिंह का कहना है कि लेवी के लिए उन्हें उग्रवादियों से धमकी मिल रही थी, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी थी।

विनय कुमार सिंह का हरिहरगंज के इलाके में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि डंडिला के इलाके में रोड का निर्माण कार्य चल रहा है।

हरिहरगंज में टीएसपीसी के तरफ से धमकी दी गई थी जबकि डंडिला के इलाके में माओवादियों के तरफ से धमकी दी गई थी।

बदला गया था वाहनों का पड़ाव स्थल

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने जगुआर के नेतृत्व में इलाके में अभियान शुरू किया था। रोड निर्माण से जुड़े वाहनों को सड़ेया के इलाके में रखा जाता था।

घटना से पहले वाहनों को डंडिला के इलाके में रखा गया था, जहां पर माओवादियों ने घटना को अंजाम दिया है।

घटना के पीछे 15 लाख इनामी माओवादी कमांडर नितेश यादव का हाथ बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड : बोकारो में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Nano Banana Trend: 3D और रेट्रो-स्टाइल फोटो बनाना है मजेदार, लेकिन सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

Nano Banana Trend: नई दिल्ली, एजेंसियां। सोशल मीडिया पर इन दिनों Google Gemini का Nano Banana टूल खूब चर्चा में है। यूजर्स अपनी तस्वीरों को...

Important events: 17 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1394 – चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से निष्कासित करने का आदेश दिया।1595 – पोप क्लेमेंस अष्टम ने हेनरी चतुर्थ को राजा...

Today horoscope: आज का राशिफल 17 सितम्बर 2025, बुधवार

Today horoscope: मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे।...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 17 सितम्बर 2025, बुधवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 17 सितम्बर 2025दिन - बुधवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - शरद ॠतुमास - आश्विनपक्ष - कृष्णतिथि - एकादशी रात्रि...

YouTuber protest Bihar: दरभंगा में यूट्यूबर के समर्थन में RJD का महाधरना, मंत्री जीवेश कुमार के बर्खास्तगी की मांग

YouTuber protest Bihar: दरभंगा, एजेंसियां। बिहार के दरभंगा में यूट्यूबर दिलीप सहनी के साथ मारपीट मामले को लेकर राजद ने बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन किया। नेता...

CBSE board: CBSE बोर्ड में बड़ा बदलाव: स्कूल की मंजूरी के बिना एडिशनल सब्जेक्ट नहीं चुन पाएंगे छात्र

CBSE board: नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त विषयों को लेकर नए नियम...

Students protest in Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट और देरी पर उठाए सवाल

Students protest in Kolhan University: चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार को छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण विश्वविद्यालय के...

Medical education in Bihar: बिहार में मेडिकल शिक्षा को मिला बढ़ावा, 430 नई एमबीबीएस सीटें और दो नए कॉलेजों...

Medical education in Bihar: पटना, एजेंसियां। बिहार में मेडिकल पढ़ाई के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने राज्य में शैक्षणिक सत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories