दिल्ली में आज शाह से हो सकती है मुलाकात
रांची। झारखंड का सियासी पारा हाई है। सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा में फूट के आसार दिखाई दे रहे हैं।
पूर्व सीएम और झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन और पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम दिल्ली पहुंच गये हैं।
चर्चा है कि आज ही उनकी केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हो सकता है। इसके बाद से ही कयास लगाये जा रहे हैं झामुमो के ये वरिष्ठ नेता पाला बदल कर बीजेपी में जा सकते हैं।
कहा जा रहा है कि इस सूची में विधायक दशरथ गागराई और समीर मोहंती का भी नाम है। इस खबर से झारखंड के सियासी गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले झारखंड में बड़े राजनीतिक ड्रामा की बिसात बिछ चुकी है।
मिल रही जानकारी के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम समेत कई विधायक दिल्ली गये है।
चर्चा के अनुसार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी दिल्ली गए हैं। मगर इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। चर्चा यह भी है कि दिल्ली में यह लोग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।
विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा झारखंड मुक्ति मोर्चा में बड़ी सेंधमारी की तैयारी में दिख रही है।
भाजपा की रणनीति यह भी है कि चुनाव के पहले ही वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार को हटा दिया जाए और राष्ट्रपति शासन में विधानसभा चुनाव कराया जाए।
इस मामले में लोबिन हेंब्रम ने कहा कि मैं दिल्ली जाने वाला हूं, मगर और कौन-कौन और जाएंगे यह मैं नहीं कह सकता।
साथ ही चंपाई सोरेन के बारे में उन्होंने कहा कि इस बारे में मुझे कुछ पता नहीं है। उन्होंने भाजपा में जाने की संभावनाओं के बारे में कहा कि सारी तस्वीर कल तक साफ हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें