Sunday, October 19, 2025

Jharkhand assembly: विधानसभा में पेश होंगे शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिल

- Advertisement -

Jharkhand assembly:

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में कई बिल पेश होंगे। इनमें शिक्षा से संबंधित कई बिल शामिल हैं। सरकार ने अपने विधायी कार्यों में अब पांच विधेयकों को सदन में पेश करने का फैसला किया है। उनमें तीन विधेयक शिक्षा से जुड़े हैं। झारखंड व्यवसायिक शिक्षण संस्थान (शुल्क विनियमन) विधेयक 2025, दूसरा झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 एवं तीसरा झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक।

सरकार तय करेगी व्यवसा.क शिक्षण संस्थानों का शुल्कः

व्यवसायिक शिक्षण संस्थान विधेयक के पास हो जाने के बाद सरकार इस कानून के माध्यम से राज्य में संचालित इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, बीएड कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज जैसे संस्थानों का शुल्क निर्धारण करेगी।

सरकार करेगी विश्वविद्यालयों में नियुक्तिः

इसी तरह विश्वविद्यालय विधेयक के माध्यम से राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों में कुलपति, प्रति कुलपति व अन्य संवर्ग के शिक्षक या शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रावधान करेगी। विधेयक के पास हो जाने के बाद कुलपतियों की नियुक्ति में राज्यपाल की प्रभावी भूमिका भी सीमित हो जाएगी।

कोचिंग संस्थानों पर लगेगी लगामः

इसी तरह राज्य में संचालित कोचिंग सेंटरों के लिए एक कानून बन जाएगा। इससे कोचिंग सेंटर के संचालकों के लिए निबंधन व कई अन्य शर्तें पूरी करनी होगी। जैसे निबंधन कराना होगा। कोचिंग में पढ़नेवाले छात्रों के बारे में पूरा डाटाबेस रखना होगा। इसकी जानकारी सरकार को भी देनी होगी। कई अन्य शर्तें भी इसमें रखी गयी है।

अन्य विधेयकः

इसके अलावा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक भी लाएगी। इसके अलावा झारखंड प्लेटफॉर्म आधारित गिग श्रमिक (निबंधन एवं कल्याण) विधेयक 2025 भी पेश करेगी। इस विधेयक के पास हो जाने पर जोमैटो, स्वीगी, ओला जैसे प्लेटफॉर्म पर काम करनेवाले श्रमिकों का सरकार के पास डाटा होगा। उन्हें सरकार के पोर्टल पर निबंधन कराना होगा। सरकार द्वारा उनके कल्याणार्थ स्कीम भी लायी जाएगी।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा 4000 करोड़ का अनुपूरक बजट कोचिंग सेंटर की मनमानी पर रोक लगेगी, गिग वर्कर्स के लिए कल्याण बोर्ड बनेगा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mukesh Sahni resigns: दरभंगा सीट पर विवाद: VIP के उपाध्यक्ष टिकट नहीं मिलने पर दिया इस्तीफा, मुकेश सहनी पर...

Mukesh Sahni resigns: दरभंगा, एजेंसियां। वीआईपी (वीआईपी) पार्टी में टिकट विवाद ने बड़ा तनाव पैदा कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पुर्वे ने...

Deepika Pandey: भागलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, झारखंड मंत्री दीपिका पांडे ने किया समर्थन

Deepika Pandey: भागलपुर,एजेंसियां। बिहार महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अजीत शर्मा ने भागलपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। भारी...

Pakistan airstrike Taliban: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में आठ अफगान क्रिकेटरों की मौत, तालिबान ने बदला लेने की दी चेतावनी

Pakistan airstrike Taliban: काबुल, एजेंसियां। अफगानिस्तान के पतिका प्रांत में पाकिस्तान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में आठ क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य...

Dhaka airport cargo terminal: ढाका एयरपोर्ट पर कार्गो टर्मिनल में लगी भीषण आग, सभी फ्लाइटें रद्द

Dhaka airport cargo terminal: ढाका,एजेंसियां। हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से हवाई अड्डा आपात स्थिति में...

Mathura Banke Bihari temple: 54 साल बाद खुला मथुरा के बांके बिहारी मंदिर का खजाना

Mathura Banke Bihari temple: मथुरा, एजेंसियां। मथुरा के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर का खजाना आज करीब 54 साल बाद खोला गया। यह खजाना 1971...

Mamata Banerjee: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोरखालैंड मध्यस्थ नियुक्ति पर जताई आपत्ति, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Mamata Banerjee: कोलकाता, एजेंसियां। गोरखालैंड मुद्दे को लेकर केंद्रीय सरकार द्वारा मध्यस्थ नियुक्त किए जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा...

Dhanteras 2025: इन प्रसिद्ध धन्वंतरि मंदिरों में करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, पाएं स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद

Dhanteras 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव का पहला दिन है। यह पर्व...

Dhanteras 2025: इन लक्ष्मी मंदिरों में करें पूजा, घर आएगा धन और खुशहाली

Dhanteras 2025: नई दिल्ली। धनतेरस, दीपावली का पहला शुभ दिन, धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories