नई दिल्ली,एजेंसियां: लोगों के बीच सोशल मीडिया पर घी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग एक दूसरे को सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के फायदे गिनवाते नजर आ रहे हैं।
इस चर्चा में बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी शामिल हैं।
भारत में हमेशा से ही शरीर के लिए घी को बेहद ही फायदेमंद चीज के रुप में देखा जाता रहा है।
ये कोई आज का ट्रेंड नहीं है। पुराने जमाने में संपन्न लोग केवल घी में ही खाना बनाया करते थे। इससे उनका सेहत तंदुरुस्त रहता था।
विज्ञान की दृष्टि से देखें तो घी में ओमेगा 3, फैटी एसिड और विटामिन A मौजूद होता है। जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
आइए जानते हैं घी के सेवन से जुड़े कुछ फायदे।
पाचन के लिए फायदेमंद
पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ में से एक खाद्य वस्तु है। घी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और पेट और पाचन को मजबूत बनाता है।
अगर कोई रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच घी का सेवन करे तो उसका पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है।
घी के सेवन का पेट के स्वस्थ रहने से गहरा संबंध है। पहले के जमाने में हमारे पूर्वज हर भोजन से पहले एक चम्मच घी खाते थे, इससे पेट ठीक रहता था और अल्सर व कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता था।
हड्डियों को दे मजबूती
घी के सेवन से हमारी हड्डियों भी मजबूत होती हैं क्योंकि घी में विटामिन K प्रचुर मात्रा में होता है जो कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है।
घी का सेवन हमारे दांतों की सड़न को रोकने में भी मदद करता है और एथेरोस्क्लेरोसिस को रोकता हो।
त्वचा के लिए फायदेमंद
घी का इस्तेमाल आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकता है क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन्स स्किन को टाइट रखते हैं और आपकी त्वचा को एजिंग से बचाते हैं।
पुराने समय में इसका इस्तेमाल खूबसूरती बनाए रखने के लिए किया जाता था। इससे चेहरे पर लगाने से स्किन मुलायम रहती है और चमक आती है।
बालों को रखता है हेल्दी
इसमें विटामिन E होता है जो बालों और सिर की त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है।
इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं इसलिए ये सिर की खोपड़ी पर होने वाली ड्राईनेस और खुजली जैसी दिक्कतों को भी कम करता है।
वजन घटाने में मददगार
घी का सेवन वजन काबू करने में भी मददगार हो सकता है। घी बैली फैट को कम करने में मदद करता है क्योंकि इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है जो शरीर की चर्बी जलाने में मदद करता है।
सुबह खाली पेट घी का सेवन करने से भूख कंट्रोल रहती है जिससे हम बार-बार खाना खाने से बचते हैं।
इम्युनिटी बूस्टर
घी ब्यूटिरिक एसिड से भरपूर होता है जो शरीर को बीमारियों से लड़ने वाली टी-कोशिकाओं का उत्पादन करने में मदद करता है।
इसलिए इसका सेवन आपके शरीर की बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें
खूंटी में कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने लाइन में खड़े होकर किया मतदान