Monday, July 7, 2025

हजारीबाग से मनीष जायसवाल, रांची से संजय सेठ और सिंहभूम से गीता कोड़ा भाजपा प्रत्याशी

रांची। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की 14 में से 11 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। हजारीबाग से जयंत सिन्हा का टिकट कट गया है।

उनकी जगह मनीष जायसवाल उम्मीदवार बनाए गए हैं। सिंहभूम से गीता कोड़ा प्रत्याशी होंगी।

रांची से संजय सेठ, राजमहल से ताला मरांडी, दुमका से सुनील सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, पलामू से वीडी राम राम और खूंटी से अर्जुन मुंडा प्रत्याशी बनाए गए हैं।

नरेंद्र मोदी बनारस से ही चुनाव लड़ेंगे, जबकि अमित शाह गांधी नगर से। शनिवार शाम जारी बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए इसका ऐलान किया गया।

34 केंद्रीय मंत्री, लोकसभा स्पीकर, दो पूर्व मुख्यमंत्री, 28 महिलाओं को पहली सूची में जगह मिली है। 50 से कम उम्र वाले 47 उम्मीदवार इस लिस्ट में हैं।

पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी नाम शामिल हैं।

पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री के नाम पहली सूची में है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी नाम इस लिस्ट में हैं।

29 फरवरी को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। ये बैठक रात करीब 11 बजे शुरू हुई जो सुबह 4 बजे तक चली थी।

माना जा रहा कि इसी में उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई थी। ये बैठक पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई थी।

जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत पार्टी के दिग्गज नेता शामिल थे। इस बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल थे।

नई दिल्ली की सीटों पर बांसुरी स्वराज, मनोज तिवारी, रामवीर बिधूड़ी को भी टिकट मिला है।

इसे भी पढ़ें

भाजपा ने जारी की 195 उम्मीदवारों की लिस्ट, मोदी बनारस और अमित शाह गांधीनगर से लड़ेंगे

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img