Tuesday, June 24, 2025

साहित्य अकादमी के वृत्तचित्र को मणिपुरी राज्य फिल्म पुरस्कार

नयी दिल्ली, एजेंसियां: साहित्य अकादमी के वृत्तचित्र खुमन प्रकाश सिंह को वर्ष 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ जीवनी,कला और संस्कृति फिल्म श्रेणी के अंतर्गत 15वें मणिपुर राज्य फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है।

सूत्रों के मुताबिक साहित्य अकादमी ने बताया कि 15 वें मणिपुर राज्य फिल्म पुरस्कार का वितरण मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने इंफाल में किया।

इस समारोह में साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस वृत्त चित्र का निर्देशन अरिबम स्याम सरमा ने किया है।

यह वृत्तचित्र साहित्य अकादमी की भारतीय साहित्य अभिलेखागार परियोजना के अंतर्गत निर्मित 164वाँ वृत्तचित्र था।

साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने बताया कि साहित्य अकादेमी की 1997 में शुरू हुई भारतीय साहित्य अभिलेखागार परियोजना का उद्देश्य महत्त्वपूर्ण लेखकों और साहित्य से जुड़ी बहुमूल्य सामग्रियों को एकत्र और संरक्षित करने के साथ ही मान्यता प्राप्त सभी भाषाओं के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रतिष्ठित भारतीय लेखकों और विद्वानों पर वृत्तचित्रों का निर्माण करना भी है।

अकादमी ने अब तक अमृता प्रीतम, विंदा करंदीकर, गोपालकृष्ण अडिगा, डी. जयकांतन, धर्मवीर भारती, विजय दान देथा, मुल्क राज आनंद, कुर्रतुलऐन हैदर, वैकम मुहम्मद बशीर, रहमान राही, महाश्वेता देवी, एम.के. बिनोदिनी, अशोक मित्रन, निर्मल वर्मा, मनोहर राय सरदेसाई , रस्किन बॉन्ड, सी. नारायण रेड्डी आदि सहित अनेक प्रख्यात भारतीय लेखकों पर 169 वृत्तचित्रों का निर्माण किया है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img