रांची। शहीद सिदो कान्हु के वंशज मंडल मुर्मू प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। बीजेपी ने इस मौके पर कहा कि झारखंड की पहचान और अस्मिता की रक्षा के लिए भाजपा की सदस्यता इन्होंने ली है।
भाजपा ही आदिवासियों की रक्षकः मंडल
वहीं मंडल ने कहा कि भाजपा ही आदिवासी सम्मान और अस्मिता की रक्षा करेगी। वहीं असम सीएम हिमंता सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन भटक गये हैं। इसीलिए वो यूसीसी का विरोध कर रहे हैं।
आदिवासी समाज की परंपरा और संस्कृति में कोई बदलाव नहीं होगाः हिमंता
हिमंता ने कहा कि आदिवासी समाज की रीति नीति परंपरा ,शासन व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन हेमंत सोरेन बताएं क्या चार चार शादियां, बाल विवाह जैसी व्यवस्था क्या है।
तुष्टिकरण के कारण आज संथाल परगना के भविष्य का निर्णय घुसपैठिए कर रहे। हेमंत सोरेन घुसपैठियों के खिलाफ बोलने पर चुनाव आयोग में शिकायत करते हैं।
घुसपैठियों की पार्टी बन गई जेएमएमः
जेएमएम घुसपैठियों की पार्टी बन गई। वहीं, लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि कांग्रेस को पता नहीं है कि झारखंड के आदिवासी समाज की वीरता का इतिहास क्या है।
इसे भी पढ़ें