छपरा,एजेंसियां: बिहार के छपरा से गोलीकांड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
दरअसल 20 मई को देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण की वोटिंग के बाद बिहार की सारण लोकसभा सीट पर बड़ी हिंसा देखने को मिली।
जहां दो गुटों के बीच हुई झड़प में गोलियां चलीं जिसमें एक राजद कार्यकर्ता की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
छपरा गोली कांड मामले में हुई चुनावी हिंसा मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल छपरा गोली कांड कांड में सारण के एसपी गौरव मंगला को हटा दिया गया है।
एसपी गौरव मंगला का फिलहाल पुलिस मुख्यालय में ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं अब मुजफ्फरपुर के रेल एसपी कुमार आशीष सारण के नए एसपी बनाए गए हैं।
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि 20 मई को सारण लोकसभा सीट पर पांचवें चरण का मतदान हो रहा था।
मतदान के दौरान नगर थाना क्षेत्र के भिखारी चौक बड़ा तेलपा स्थित मतदान केंद्र पर रोहिणी आचार्य के पहुंचने के बाद राजद और भाजपा समर्थकों के बीच हिंसा हुई।
अगले दिन यह हिंसा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। भिखारी चौक पर भाजपा के समर्थकों ने तीन राजद के कार्यकर्ताओं को गोली मार दी।
इस घटना में एक राजद कार्यकर्ता की मौत हो गई थी जिसके बाद यहां जबरदस्त बवाल हुआ था।
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि ये घटना छपरा के भिखारी ठाकुर चौक के पास की है।
वोटिंग के दिन लालू यादव की बेटी और सारण सीट से प्रत्याशी रोहिणी आचार्य क्षेत्र के बूथ पर पहुंचीं थीं।
यहां लोगों ने उनका जमकर विरोध किया था। इसी के बाद क्षेत्र में हिंसा फैल गई।
इसे भी पढ़ें
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा जहानाबाद में विपक्ष को जमकर घेरा, सातवें चरण के लिए BJP ने झोंकी पूरी ताकत