Tuesday, June 24, 2025

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजनाः अभी सिर्फ अप्रैल माह की मिलेगी राशि [Maina Samman Yojana: Now only the amount for the month of April will be received]

Maiya Samman Yojana:

रांची। झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को इस बार केवल अप्रैल माह की 2500 रुपये की राशि मिलेगी। मई माह की किस्त अगले महीने भेजी जाएगी। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे लाभुकों का वेरिफिकेशन कार्य जल्द पूरा करें और फिर एक महीने की राशि लाभुकों के बैंक खातों में भेजें। इस बार विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी जिलों को एक ही दिन में भुगतान करने की बाध्यता नहीं होगी। जैसे ही किसी जिले का वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा, उसी समय उस जिले के लाभुकों के खाते में राशि भेजी जा सकती है।

Maiya Samman Yojana: जिलावार आवंटित राशिः

रांची – 8235 करोड़ रुपए
खूंटी – 1650 करोड़ रुपए
गुमला – 2205 करोड़ रुपए
सिमडेगा – 1740 करोड़ रुपए
लोहरदगा – 1770 करोड़ रुपए
लातेहार – 2460 करोड़ रुपए
जमशेदपुर – 5475 करोड़ रुपए
चाईबासा – 3750 करोड़ रुपए
सरायकेला – 2895 करोड़ रुपए

Maiya Samman Yojana:

विभागीय अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि वेरिफिकेशन कार्य समय पर पूरा होते ही सभी लाभुकों को अप्रैल की राशि बिना किसी देरी के मिलेगी। मई की राशि अगले महीने अलग से दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजनाः गांव में एक भी मुस्लिम नहीं, पर 174 मुस्लिम लाभुक

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img