मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पूर्व नेता शिव सेना उद्धव गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि वह हमें नौकर समझते थे। नागपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि हमारी पार्टी में राजा का बेटा राजा नहीं बनता है, जो काम करता है वही राजा बनता है।
मैं राज्य का मुख्यमंत्री हूं, लेकिन फिर भी मैं एक वर्कर की तरह काम करता हूं। पार्टी में कोई भी बॉस नहीं है। हम एक दूसरे के सहयोग से काम करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बालासाहब ठाकरे अपने सहयोगियों को अपना दोस्त मानते थे, लेकिन उद्धव ठाकरे हमें घर का नौकर मानते थे।
घर पर बैठे रहने से कोई भी पार्टी नहीं चलती है। पार्टी चलाने के लिए जनता के बीच जाना पड़ता है।
जनता की सेवा करनी पड़ती है। उद्धव ठाकरे ये दोनों की काम नहीं कर सकते।
इसे भी पढ़ें