अब तक 146 उम्मीदवारों का ऐलान
मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार दोपहर तीसरी लिस्ट जारी की। इसमें 25 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी अब तक तीन लिस्ट जारी कर चुकी है। इसमें कुल 146 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।
महायुति में अब तक 275 नाम की घोषणा:
इसमें बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट और NCP अजित गुट शामिल हैं। शिवसेना शिंदे गुट की तीन लिस्ट में 88 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। एनसीपी अजित गुट की तीन लिस्ट में 49 नामों का ऐलान हो चुका है।
इसके अलावा शिंदे गुट की समर्थक 2 पार्टियों को एक-एक सीट दी गई है। इसमें जनसुराज्य पक्ष को हातकणंगले सीट और राजश्री शाहुविकास अघाड़ी को शिरोल सीट दी गई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की कुल 288 सीटों पर महायुति ने 275 कैंडिडेट उतार दिए हैं।
महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव:
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है।
एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।
![](https://idtvindradhanush.com/wp-content/uploads/2024/10/Ga-DIf_awAE2AzL-725x1024.jpeg)
![](https://idtvindradhanush.com/wp-content/uploads/2024/10/Ga-DJ11bQAAinBe-725x1024.jpeg)
इसे भी पढ़ें