Saturday, July 26, 2025

महादेव के 2 पुत्र ही नहीं, 5 पुत्रियां भी थीं, जानें इनके बारे में… [Mahadev had not only 2 sons but also 5 daughters, know about them…]

रांची। क्या आप जानते हैं भगवान शिव की पांच पुत्रियों के बारे में? नहीं जानते! आइए हम बताते हैं कि कैसा हुआ उनका जन्म। क्या हैं इनके नाम और काम? इनके बारे में कम लोगों को जानकारी है। बिना जानकारी के ही वे हमारे जीवन में शामिल हैं।

सावन में लोग उनकी पूजा भी करते हैं। मधुश्रावणी की कथा में शिव की पुत्रियों का जिक्र आता है। शिव पुराण में भी एक पुत्री का जिक्र है। दिलचस्प बात यह है कि उनका जन्म भी एक तरह से अनजाने में ही हो गया।

यह तो सभी जानते हैं कि सावन शिव परिवार को समर्पित होता है। शिव ही इस माह के अधिष्ठाता देव हैं। उसके हर दिन का विशेष महत्व होता है।

शिव की पांच पुत्रियों के जन्म की कथा

अधिकतर लोग शिव की दो संतान के बारे में ही जानते हैं। वे हैं कार्तिकेय व गणेश। सच इससे अलग है। शिव की सात संतान हैं। उनका जन्म सरोवर में हुआ।

उस समय भगवान शिव व माता पार्वती जलक्रीड़ा कर रहे थे। तभी भगवान का वीर्य स्खलन हो गया। उसे उन्होंने पत्ते पर रखा दिया। उस वीर्य से पांच कन्याओं का जन्म हुआ। वे मनुष्य के बदले नाग रूप की थीं। माता को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

भोलेनाथ ही इसे जानते थे। वे उनसे संतान की तरह ही प्रेम करते थे। वे रोज रोज सरोवर जाते और कन्याओं के साथ समय बिताते थे। काफी समय तक यह क्रम चला। माता को शक हुआ कि रोज शिव कहां चले जाते हैं।

माता पार्वती को बाद में हुई जानकारी

एक दिन पार्वती ने उनका पीछा किया। वे सरोवर पहुंचीं तो देखा कि शिव उनके साथ खेल रहे हैं। यह देखा उन्हें क्रोध आ गया। वे पांचों को मारने ही वाली थीं कि शिव ने उन्हें रोका। फिर उनके जन्म की कथा बताई। कहा कि ये हम दोनों की पुत्रियां हैं।

यह सुन माता प्रसन्न हुईं। शिव की पांच पुत्रियों के नाम जया, विषहर, शामिलबारी, देव और अलुपी हैं। अलूपी का जिक्र महाभारत में भी आया है। उनसे अर्जुन ने विवाह किया था। उनसे एक पुत्र अरावन का जन्म हुआ। उनका मंदिर दक्षिण भारत में है। उन्हें किन्नर अपना पति मानते हैं।

सावन में पूजा करने पर मिलता है फल

भगवान शिव की पांच पुत्रियों की पूजा का बड़ा फल है। खुद महादेव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जो सावन शुक्ल पंचमी में इन नाग कन्याओं की पूजा करेगा, उसके परिवार में सर्पदंश का भय नहीं रहेगा।

उस पर इन देवियों की कृपा रहेगी। उसके घर कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी। यही कारण है कि सावन शुक्ल व कृष्ण पक्ष की पंचमी को लोग नाग कन्याओं की पूजा करते हैं। कुछ इलाकों में तो बहुत धूमधाम से उनकी पूजा की जाती है।

हालांकि अधिकतर लोग पांच कन्याओं के बारे में नहीं जानते हैं। इसलिए सिर्फ विषहर की पूजा करते हैं। उन्हें विषहरी देवी भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें

सावन की शुरुआत, शिवालयों में शिव भक्तों की उमड़ी भीड़

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories