Tuesday, July 8, 2025

लोहरदगाः रोड शो में सुदेश महतो ने कांग्रेस पर साधा निशाना [Lohardaga: Sudesh Mahato targets Congress in road show]

लोहरदगा। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के वोटिंग के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने लोहरदगा में रोड शो किया।

सुदेश महतो लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से AJSU की प्रत्याशी नीरू शांति भगत के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे थे। सुदेश महतो ने रोड शो के दौरान लोगों से बदलाव और विकास के लिए NDA को वोट देने की अपील की। वहीं, आजसू सुप्रीमो के रोड शो में हजारों की संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ा।

लोहरदगा में सेवक और शासक की लड़ाईः

सुदेश महतो का रोड शो शहरी क्षेत्र के ललित नारायण स्टेडियम से होते हुए आजसू प्रधान कार्यालय तक चला। यहां बड़ी संख्या में भाजपा और आजसू के समर्थक शामिल हुए।

इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जनयात्रा में लोगों का भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है, जनता लोहरदगा की बहू को आशीर्वाद देने पहुंच रही है।

सुदेश महतो ने लोहरदगा से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ रामेश्वर उरांव को शासक बताया और कहा कि लोहरदगा में सेवक और शासक की लड़ाई है। लोग शासक से मुक्ति पाना चाहते हैं और सेवक को चुनना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने किया कुडू प्रखंड में किया जनयात्रा 

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img