दिनांक – 22 नवम्बर 2024
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ॠतु
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – कृष्ण
तिथि – सप्तमी शाम 06:07 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – अश्लेशा शाम 05:10 तक तत्पश्चात मघा
योग – ब्रह्म सुबह 11:34 तक तत्पश्चात इन्द्र
राहुकाल – सुबह 11:02 से दोपहर 12:25 तक
सूर्योदय 06:05
सूर्यास्त – 5:44
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण –
विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
कालभैरव अष्टमी
धर्म ग्रंथों के अनुसार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने कालभैरव का अवतार लिया था। इसलिए इस पर्व को कालभैरव जयंती को रूप में मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 23 नवम्बर, शनिवार को है।
भगवान कालभैरव को तंत्र का देवता माना गया है। तंत्र शास्त्र के अनुसार,किसी भी सिद्धि के लिए भैरव की पूजा अनिवार्य है। इनकी कृपा के बिना तंत्र साधना अधूरी रहती है।
इनके 52 रूप माने जाते हैं। इनकी कृपा प्राप्त करके भक्त निर्भय और सभी कष्टों से मुक्त हो जाते हैं। कालभैरव जयंती पर कुछ आसान उपाय कर आप भगवान कालभैरव को प्रसन्न कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
ll वैदिक पंचांग ll 21 नवम्बर 2024 [Vedic Panchang 21 November 2024]