Monday, July 7, 2025

राज्यपाल रघुवर दास और अर्जुन मुंडा से मिले लोजपा प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान [LJP state president Birendra Pradhan met Governor Raghuvar Das and Arjun Munda]

जमशेदपुर। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राज्य प्रमुख बिरेन्द्र प्रधान ने आज जमशेदपुर में उड़ीसा के राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाक़ात की।

छठ महापर्व को लेकर राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर प्रवास पर हैं। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास एनडीए की प्रमुख घटक दल के रूप में शामिल है।

एनडीए प्रत्याशियों से भी मुलाकात कीः

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान के निर्देशानुसार झारखंड में एनडीए की सरकार बनाने को लेकर लोजपा रामविलास संकल्पित है। एनडीए प्रत्याशीयों की जीत सुनिश्चित करने को लेकर पार्टी के बिहार के सांसद लगातार प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

आज पार्टी के राज्य प्रमुख बिरेन्द्र प्रधान ने जमशेदपुर पूर्वी से एनडीए प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, पोटका से एनडीए प्रत्याशी मीरा मुंडा, जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए गठबंधन से ज़दयू के प्रत्याशी सरयू राय एवं बीजेपी के नेता अमरप्रीत सिंह काले एवं समाजसेवी विकास सिंह से मुलाक़ात की।

प्रदेश में बन रही एनडीए की सरकारः

मुलाक़ात के बाद प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने बताया कि इस बार प्रदेश में एनडीए गठबंधन की सरकार बननी तय है। कांग्रेस-झामुमो की यह सरकार चंद दिनों की मेहमान है।

प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रधान, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक राय, लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम राय मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार ने रघुवर दास के परिवार पर लगाये गंभीर आरोप

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img