Quilt care guide:
नई दिल्ली, एजेंसियां। अक्टूबर के अंत आते-आते ठंड का मौसम धीरे-धीरे शुरू हो गया है और ज्यादातर घरों में अलमारी या बक्सों में बंद रजाइयाँ और कंबल निकाले जाने लगे हैं। लंबे समय तक बंद रहने के कारण इनमें धूल, सीलन और हल्की बदबू जमा हो जाती है। गंदे रजाइयों और कंबलों के इस्तेमाल से त्वचा संबंधी समस्याएँ भी हो सकती हैं। इसलिए इन्हें उपयोग करने से पहले साफ करना बेहद जरूरी है।
सफेद सिरका
रजाइयों और कंबलों की सफाई के लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल करें। इसे डिटर्जेंट पाउडर में मिलाकर धोने से बदबू दूर होती है और गंदगी साफ होती है।

पीलेपन के दाग
कंबलों या रजाइयों पर पीले दाग आम हैं। इसे हटाने के लिए बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर दाग पर 10-15 मिनट लगाएँ। फिर गीले कपड़े से पोंछ दें। इससे दाग और बदबू दोनों दूर हो जाते हैं।
धूप में सुखाना
रजाइयों और कंबलों को धूप में सुखाना जरूरी है। इससे सीलन, बदबू और बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। ध्यान रखें कि तेज धूप में ज्यादा समय न रखें, वरना रंग फीका पड़ सकता है।
कपूर और नींबू का रस
वॉशिंग मशीन में कंबल धोते समय कपूर का पाउडर डालने से गंध दूर होती है। नींबू के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड दाग और बदबू हटाने में मदद करता है।
रजाई पर कवर लगाएं
रजाई जल्दी गंदी हो जाती है तो कवर का इस्तेमाल करें। कवर बार-बार आसानी से धोया जा सकता है और रजाई लंबे समय तक साफ रहती है।इन आसान और घरेलू उपायों को अपनाकर आप अपने कंबलों और रजाइयों को स्वच्छ, ताजा और सुगंधित रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
Lifestyle: क्या आप सही बैग चुन रही हैं? जानें आउटफिट के हिसाब से बेस्ट ऑप्शन



















