रांची में ट्राइब्स टू वर्ल्ड रेस्टोरेंट खुला [Tribes to World restaurant opened in Ranchi]

2 Min Read

आदिवासी व्यंजनों के साथ अफ्रीकी ट्राइबल फूड भी मिलेंगे

रांची। रांची के करमटोली स्थित मंडी एड़पा में ट्राइब्स टू वर्ल्ड रेस्टोरेंट की शुरुआत हुई। यहां झारखंड के आदिवासी व्यंजनों के साथ अफ्रीकी ट्राइबल फूड भी परोसे जाएंगे। इस संयुक्त उद्यम का उद्देश्य इंडो-अफ्रीकी आदिवासी व्यंजनों के बीच समानताओं और परंपराओं को बढ़ावा देना है।

इस संबंध में मंडी एड़पा के संस्थापक कपिल टोप्पो ने मालवी-अफ्रीका की महिला उद्यमी अभिलाषा एक्का-चिकोंडे से संपर्क किया है।

भारतीय और अफ्रीकी व्यंजनों में काफी समानताः

शेफ उपेंद्र मुंडा और एंजेला कच्छप मिलकर जल्द ही करमटोली स्थित फूड रेस्टोरेंट में झारखंड के आदिवासी फूड के साथ अफ्रीकी ट्राइबल फूड ग्राहकों को उपलब्ध कराएंगे। अफ्रीका-लाइबेरिया से आए एंडयू डीन ने बताया कि अफ्रीकी चावल-रोटी और सब्जी यहां से मिलते जुलते हैं।

साथ ही बताया कि भारत का चिकन-बिरयानी नाइजीरिया में जोलोफ राइस के नाम से जाना जाता है। वहीं नाइजीरिया के शेफ फ्राइडे इबंगा ने कहा कि अफ्रीका का फुफू, जिससे भारत में सूजी कहते हैं, उसे वहां लोग कसावा जो एक प्रकार का कंदमूल है, उसके साथ खाते हैं।

साथ ही यहां के ताड़ी को वहां पम्पवाइन के रूप में पिया जाता है। इस अवसर पर शेफ अजवन चौधरी और अन्य मौजूद थे। ट्राइब्स टू वर्ल्ड की भुवनेश्वर (ओडिशा) में भी लॉन्चिंग की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें

हैदराबाद में मोमोस खाने से महिला की मौत, 20 फूड पॉइजनिंग के शिकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं