JharkhandJharkhandi food for cricketers: रांची में झारखंडी फूड खायेंगे भारत और साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर

Jharkhandi food for cricketers: रांची में झारखंडी फूड खायेंगे भारत और साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर

Jharkhandi food for cricketers:

रांची। भारत और साउथ अफ्रीका के क्रिकेटरों के लिए रांची में विशेष व्यंजन परोसे जाने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को झारखंडी डिश और गोंदली खीर परोसी जायेगी। इसके साथ ही उन्हें फ्रांस से मंगाई गई सालमन फिश भी परोसी जायेगी। इसका पूरा मेन्यू होटल रेडिशन ब्लू के सेफ ने तैयार कर लिया है।


बताते चलें कि रांची में 30 नवंबर को भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जायेगा। इस बार भारत और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीमों का स्वागत खास होगा। दोनों टीमें जब रांची के रेडिसन ब्लू होटल में रुकेंगी, तो उनके स्वाद और सेहत का जिम्मा संभालेगा एक ऐसा मेन्यू, जो देसी-विदेशी जायके का बेहतरीन मिश्रण होगा।

झारखंड का सुपरफूड है गोंदली खीरः

इस मेन्यू का सबसे बड़ा आकर्षण है झारखंड का सुपरफूड ‘गोंदली’ (लिटिल मिलेट)। खूंटी, गुमला और लातेहार में उगाए जाने वाले इस मिलेट से खास तौर पर गोंदली खीर तैयार की जा रही है, जिसे दोनों टीमों के खिलाड़ी पहली बार चखेंगे। रेडिसन ब्लू के एग्जीक्यूटिव शेफ जय धवल देव के मुताबिक, खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से शुगर और ग्लूटेन फ्री भोजन तैयार किया जा रहा है। मेन्यू में भारतीय व्यंजनों के साथ कॉन्टिनेंटल और झारखंडी कुजिन भी शामिल होंगे, जो स्वाद के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होंगे।

शेफ जय धवल देव के अनुसार मेन्यू का खास ध्यान खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर रखा गया है। दोनों टीमों के खाने के लिए अलग-अलग मेन्यू रखे गए हैं।

दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए मेन्यूः

साउथ अफ्रीका की टीम के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। उनके मेन्यू के लिए नॉर्वे से खास तौर पर पिंक साल्मन फिश और स्मोक्ड साल्मन मंगवाई गई है। इसके अलावा पश्चिमी व्यंजनों पर जोर रहेगा, जिसमें आलमंड मिल्क, स्लिम मिल्क, ओट मिल्क, ग्रीक योगर्ट और नो-शुगर फ्लेवर्ड योगर्ट शामिल हैं।


ड्राई फ्रूट्स और चीज : आलमंड बटर, ब्री चीज और चेडर चीज।

भारतीय टीम के लिए मेन्यूः

भारतीय टीम के लिए मुख्य रूप से नॉर्थ इंडियन कुजिन पर फोकस किया गया है, जिसमें हाई-प्रोटीन और फाइबर युक्त देसी व्यंजन शामिल होंगे। ब्रेकफास्ट में उन्हें झारखंड के क्षेत्रीय व्यंजन जैसे गोंदली खीर और गुड़ की खीर भी परोसी जाएंगी। साथ ही छिलका रोटी, आलू-चना की सब्जी, धुसका, डुबकी भी होगी। इसके साथ नियमित भारतीय, पश्चिमी, चाइनीज और साउथ इंडियन व्यंजन होंगे।
हाइड्रेशन पर फोकस: खिलाड़ियों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ड्रिंक्स पर विशेष ध्यान दिया गया है। स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम और प्रैक्टिस के दौरान भी ये ऑल डे काउंटर उपलब्ध रहेंगे।


ड्रिंक स्टेशन : स्पार्कलिंग वाटर, टेंडर कोकोनट वाटर, फ्रेश जूस, चाय, और कॉफी। इटिंग स्टेशन : कट फ्रूट्स काउंटर, सीड्स एंड नट्स काउंटर, पास्ता काउंटर, एग स्टेशन और सैंडविच काउंटर।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles