जानिए क्यों आती है ज्यादा नींद? क्या है इसके लक्षण और कारण?

4 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। आजकल युवाओं में एक बीमारी बहुत आम होती जा रही है। यह नींद की बीमारी है। आधे से ज्यादा युवा या तो कम सोते हैं या फिर बहुत ज्यादा।

विशेषज्ञों की मानें तो वे अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। लेकिन आज भी कई लोग ऐसे हैं जिन्हें भरपूर नींद लेने के बाद भी दिनभर नींद आती रहती है।

अगर आपको भी दिनभर नींद आती है तो हम आपको बता दें कि यह किसी बीमारी की ओर इशारा करता है। जिसके बारे में आज हम यहां जानेंगे।

अगर किसी को अच्छी नींद लेने के बाद भी हर समय नींद आती रहती है, तो वह हाइपरसोमनिया से पीड़ित है। हाइपरसोमनिया को अतिनिद्रा भी कहा जाता है।

नींद से जुड़ी इस समस्या के कई कारण हैं। हाइपरसोमनिया का सबसे बड़ा कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल है।

हाइपरसोमनिया के वजह से अच्छी नींद लेने के बाद भी हर समय नींद महसूस होता है। आज लगभग 40 प्रतिशत लोगों में हाइपरसोमनिया के लक्षण देखने को मिलते हैं।

इसमें अनहेल्दी खान-पान से लेकर तनाव, दवाओं और स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग जैसे कई कारण शामिल है।

हाइपरसोमनिया के कारण ऐसे लोगों को हर समय थकान महसूस होती है और किसी भी काम में मन नहीं लगता है।

यह एक ऐसी बीमारी है जो लोगों में चिड़चिड़ापन बढ़ा देती है। दुनिया भर में कई लोग अच्छी नींद लेने के बाद भी दिन में नींद आने से परेशान रहते हैं।

आइए जानते हैं हाइपरसोमनिया के कारण और नींद से छुटकारा पाने के उपाय।

हाइपरसोमनिया के कारण

  • हाइपोथायराइड, एसोफेगल रिफ्लक्स, नॉकटर्नल अस्थमा भी हाइपरसोम्निया की वजह बन सकते हैं
  • तनाव की वजह से
  • वजन ज्यादा होने से
  • नशीली दवाओं या शराब के अधिक सेवन से
  • शरीर में पानी की कमी के चलते भी हर वक्त नींद आती रहती है
  • कॉफी के बहुत ज्यादा सेवन से भी रात की नींद डिस्टर्ब होती है। जिससे दिन के वक्त बहुत ज्यादा नींद आती है।

नींद भगाने के उपाए

  • हर रात एक ही समय पर बिस्तर पर जाएं । हर दिन अलग अलग समय पर सोने से स्लीपींग पैटर्न बीगड़ जाता है इसको ठीक करने के लिए हर रात एक ही समय पर सोने जाएं।
  • तनाव कम लें क्योंकि ज्यादा तनाव लेने से आपकी किसी भी चीज में रुचि कम हो जाती है, जिससे ज्यादा नींद आने लगती है।
  • कैफीन के सेवन से बचें। ज्यादा कॉफी के सेवन की वजह से कई दिक्कत होने लगती है इसलिए अच्छी नींद के लिए कॉफी के सेवन से बचें।
  • शांतिपूर्ण नींद का वातावरण बनाएं।
  • यदि संभव हो तो दवाओं से बचें जो उनींदापन यानी उंघाई का कारण बन सकती हैं ।
  • देर रात तक काम करने से बचें।

इसे भी पढ़ें 

टीम इंडिया ने अंग्रेजों को चटाई धूल, इंग्लैंड पारी और 64 रन से हारा, सीरीज 4-1 से जीती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं