Grooming Tips:
यदि आपको क्लीन शेव करना पसंद है तो शेविंग करते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपके चेहरे पर काफी परेशानी हो सकती है। सोचने में लगता है न कि जो लड़के क्लीन शेव रखते हैं, उन्हें किसी चीज की परेशानी नहीं होती। बस जब चाहो तब शेविंग करके क्लीन शेव कर लो और लुक तैयार। लेकिन ऐसा नहीं है, जो लोग क्लीन शेव करते हैं, उन्हें शेविंग के समय काफी ध्यान रखना पड़ता है। यहां हम आपको इन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल, जो लोग क्लीन शेव रखते हैं, उनको शेविंग करते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य ही रखना चाहिए। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपके चेहरे पर जलन हो सकती है, त्वचा लाल हो सकती है और कई अन्य परेशानियां भी पैदा हो सकती हैं।
Grooming Tips: शेव करने से पहले पहले चेहरे को धोएं :
यदि आप क्लीन शेव करते हैं तो पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इसके लिए अच्छे और जेंटल क्लींजर का इस्तेमाल करें। क्लींजर नहीं है तो आप किसी अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करके भी अपने चेहरे को चमका सकते हैं। चेहरे को साफ करने के बाद क्लीन शेव करेंगे, तो त्वचा की गंदगी भी साफ हो जाएगी।
Grooming Tips: रेजर होना चाहिए अच्छा:
यदि क्लीन शेव कर रहे हैं तो रेजर अच्छी क्वालिटी का ही होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि क्लीन शेव करते समय रेजर सीधा आपकी त्वचा को टच करता है। जिसकी वजह से आपकी त्वचा पर इंफेक्शन का डर रहता है। खासतौर पर यदि ये रेजर खराब क्वाविटी का होगा, तब इससे चेहरे पर कट भी लग सकता है। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का रेजर ही इस्तेमाल करें।
Grooming Tips: जरूरी है शेविंग फोम या जेल:
अक्सर लोगों को लगता है कि जो लोग क्लीन शेव रखते हैं, उन्हें किसी तरह की शेविंग फोम या फिर जेल की जरूरत नहीं पड़ती है। जबकि ऐसा नहीं है। क्लीन शेव करते समय भी शेविंग जेल या फोम काफी काम आता है। इसे लगाने के बाद क्लीन शेव करना आसान हो जाता है।
Grooming Tips: सही होनी चाहिए दिशा:
यदि आप गलत दिशा में शेव करेंगे यानी कि यदि आप गलत दिशा में रेजर चलाएंगे तो इससे इनग्रोन हेयर की समस्या पैदा हो सकती है। गलत दिशा में शेव करने से चेहरे पर जलन जैसी समस्या भी पैदा हो सकती है। क्लीन शेव के लिए पहले हल्के हाथों से बालों की दिशा में शेव करें। फिर उसके बाद विपरीत दिसा में रेजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Grooming Tips: शेव के बाद ठंडे पानी से चेहरा धोएं:
जब क्लीन शेव कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसके बाद आपको ठंडे पानी से चेहरा धोना है। ठंडे पानी से चेहरा धोने के बाद खुले हुए पोर्स बंद होते हैं और जलन की समस्या नहीं होती।
इसे भी पढ़ें
Lifestyle: पसीने की दुर्गंध से पाएं छुटकारा, नहाने के पानी में मिलाएं ये आसान चीजें

