राहुल गांधी का नया लुक हो रहा वायरल

IDTV Indradhanush
2 Min Read

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन में हैं। यहां उनका नया लुक देखने को मिल रहा है। यूके के दौरे पर राहुल ने अपने बाल कटवा लिये हैं। ढाढ़ी भी छोटी कर ली है और इसकी सेटिंग भी करायी है। यहां वह अंग्रेजों की तरह  सूट में नजर आ रहे हैं। उनका यह नया लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

 इससे पहले, राहुल गांधी ने जब भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। तब एकदम अलग अंदाज में थे। यात्रा के खत्म होने के समय वह बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे थे। जबकि राहुल गांधी क्लीन शेव रहते हैं। अब फिर उन्होंने अपना गेटअप चेंज कर लिया है।

भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बतायेंगे

दरअसल राहुल गांधी 7 दिन के दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे हैं। वह   कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल में स्पीच देने गये हैं। भाषण में वह भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों को भी बतायेगे। राहुल प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। उनके नये लुक की फोटो एक फैन ने फोटो शेयर की है। जिसमें वह सेट की हुई दाढ़ी, कोट और टाई में नजर आ रहे हैं। करीब 6 महीने बाद राहुल का लुक बदला  है।

पिछले साल भी कैंब्रिज गये थे राहुल

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी मई 2022 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी गये थे। यहां पर उन्हें आईडियाज फॉर इंडिया विषय पर बोला था। तब उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं उनका काम नहीं करने दे रही हैं। इस बार राहुल कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लर्निंग टू लिसेन इन द 21st सेंचुरी विषय पर बोलने के लिए पहुंचे हैं।

कैंब्रिज में पढ़े हैं राहुल

बता दें कि खुद राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वहां उन्होंने रॉल विंची के नाम से पढ़ाई की थी। उन्होंने डेवलपमेंट स्टडी में 1995 में एमफिल किया था। उनका नाम इसलिए बदलना पड़ा था, क्योंकि राजीव गांधी की हत्या के बाद उनकी सुरक्षा के लिए नाम बदला गया था।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं