Thursday, August 28, 2025

जमशेदपुर की फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

- Advertisement -

जमशेदपुर। जमशेदपुर के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में आधी रात तेंदुआ घुस गया। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्रतिष्ठित कंपनियों में शुमार आरएसबी ट्रांसमिशन यूनिट 1 में तेंदुआ के घुसने से अफरा- तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और कंपनी प्रबंधन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

हालांकि अब तक तेंदुए को काबू में नहीं किया जा सका है। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए के चहलकदमी करते वीडियो फुटेज हैं।

रविवार सुबह प्लांट के एक कर्मचारी ने तेंदुए को देखा। जिसके बाद उसने बाकी लोगों को इसकी जानकारी दी।

रविवार को प्लांट बंद रहने के कारण प्लांट में बहुत कम कर्मचारी और मजदूर मौजूद थे। इसी बीच सुबह 9:29 बजे प्लांट में तेंदुआ घूमता नजर आया। एक कर्मचारी की नजर उस पर पड़ी।

जिसके बाद मौके पर मौजूद सभी लोग वहां से भाग गए। बाद में इसकी जानकारी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी।

इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गयी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुट गई।

कंपनी के अधिकारी जया सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में भी तेंदुआ देखा गया है। वन विभाग उसे रेस्क्यू करने में जुटा हुआ है।

पहली बार आदित्यपुर और गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र की किसी कंपनी के अंदर तेंदुआ देखा गया है. इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।

आज यह घटना पूरे औद्योगिक क्षेत्र और आदित्यपुर के जंगल में आग की तरह फैल गयी है। फिलहाल मौके पर वन विभाग के अधिकारी तैनात हैं।

इसे भी पढ़ें

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की कवायद, चुनाव आयोग ने लांच किया 27 ऐप्स और पोर्टल्स

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Heavy rain alert in Jharkhand: अगले 24 घंटे में झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy rain alert in Jharkhand: रांची। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर का क्षेत्र बना है। इससे झारखंड के कुछ हिस्सों में...

Damodar river: दामोदर नदी में 5 बच्चियां डूबी:एक की मौत, एक लापता

Damodar river: धनबाद। झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र के दामोदर नदी में बड़ा हादसा हो गया। दामोदर नदी के बाई क्वार्टर स्थित छठ घाट पर...

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में LoC पर सेना का जबरदस्त कारनामा, 2 आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

Jammu and Kashmir: श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो...

JSSC CGL case: JSSC CGL मामले की अब नई एसआईटी करेगी जांच

JSSC CGL case: रांची। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से जुड़े मामले की जांच अब SIT को सौंपी गई है। DGP अनुराग गुप्ता के निर्देश पर...

Manoj Tiwary: मनोज तिवारी ने फिर मचाई धूम, ‘जब से चढ़ल बा’ के नए वर्जन से भोजपुरी म्यूजिक में...

Manoj Tiwary: मुंबई, एजेंसियां। भोजपुरी सिनेमा और संगीत की दुनिया में खेसारी लाल यादव, निरहुआ और पवन सिंह जैसे सितारे छाए रहते हैं। लेकिन अब...

Sadar Hospital: सदर अस्पताल की लापरवाही से बच्चे हुए HIV संक्रमित, पिता के पत्र पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

Sadar Hospital: रांची। रांची के सदर अस्पताल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खून चढ़ाने के बाद कुछ बच्चे एचआईवी संक्रिमत हो गये।...

Court closed in Delhi: दिल्ली में वकीलों का LG के फैसले पर जोरदार विरोध, 5 दिनों से न्यायालय बंद

Court closed in Delhi: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा जारी की गई एक नई अधिसूचना के खिलाफ वकीलों का विरोध प्रदर्शन...

Imran Khan: इमरान खान का सेना प्रमुख पर हमला: कहा, ‘असीम मुनीर चला रहा है तानाशाही’

Imran Khan: लाहौर, एजेंसियां। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories