बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को यहां कहा कि विकास और प्रगति के लिए अच्छे नेतृत्व का होना महत्वपूर्ण है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की एक बड़ी ताकत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए, नड्डा ने उनसे देश के 140 करोड़ लोगों की समृद्धि के लिए मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया।
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए, नड्डा ने उनसे देश के 140 करोड़ लोगों की समृद्धि के लिए मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया।
भाजपा अध्यक्ष अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और अनुराग ठाकुर भी उपस्थित थे।
नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार देश के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और तीस साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए ऐहतियात, उपचार और पुनर्वास गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासन के पिछले 10 वर्षों में की गई स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का विवरण साझा करते हुए, उन्होंने कहा कि बिलासपुर में एम्स, ऊना में पीजीआई केंद्र और हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं वहीं, सिरमौर, चंबा और मंडी में भी मेडिकल कॉलेज खुलने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें
किसान आंदोलन: हिसार में किसान और पुलिस के बीच भिड़ंत, कई पुलिसकर्मी घायल