Rahul Gandhi:
रांची। आगामी 2027 के गुजरात विधानसभा चुनाव से दो साल से भी कम समय बचा है, लेकिन कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी के गढ़ कहे जाने वाले राज्य पर फोकस तेज कर दिया है। गुरुवार को राहुल जूनागढ़ में चल रहे डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्षों के 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप के अंतिम दिन शामिल हुए। यह उनके छह महीने में सातवें और एक हफ्ते में दूसरा गुजरात दौरा था।
Rahul Gandhi: गुजरात पर राहुल का रणनीतिक विजन
राहुल गांधी का मानना है कि अगर कांग्रेस 2027 में गुजरात में बीजेपी को हरा देती है, तो यह सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए एक चुनौती होगी। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को 77 सीटों तक सीमित कर दिया था, जिससे पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा। राहुल का यह दृष्टिकोण स्पष्ट है कि गुजरात में सफलता मिलने पर 2029 के राष्ट्रीय चुनाव में इंडिया गठबंधन को लाभ मिलेगा।
Rahul Gandhi: संगठन को मजबूत करने का प्रयास
गुजरात में नए जिला प्रमुखों को ट्रेनिंग कैंप में पार्टी की विचारधारा, नीतियों और राजनीतिक अभियान की योजना की जानकारी दी जा रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस केवल 17 सीटें जीत सकी थी और उसका वोट शेयर 28 प्रतिशत रह गया। आम आदमी पार्टी के प्रवेश से कांग्रेस को नुकसान हुआ, जबकि बीजेपी ने 156 सीटें जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। राहुल लगातार गुजरात के दौरे करके संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास कर रहे हैं।
Rahul Gandhi: नई टीम और रणनीति
राहुल गुजरात में नई कांग्रेस तैयार करने में जुटे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रशिक्षण शिविर में बीजेपी के खिलाफ रणनीतिक संदेश दिया। शिविर का आयोजन नगर महानगरपालिका और नगर पालिका चुनावों से पहले किया गया है। राहुल की मेहनत और रणनीति का असर 2027 के विधानसभा चुनाव में ही सामने आएगा।
इसे भी पढ़ें
Rahul Gandhi: पंजाब में राहुल गांधी की SP से बहस, PAK बॉर्डर के पास जाने से रोका