Tuesday, July 29, 2025

शाहरुख को धमकाने वाला वकील रायपुर से गिरफ्तार [Lawyer who threatened Shahrukh arrested from Raipur]

कहा था- 50 लाख दो वरना जान से मार दूंगा

रायपुर, एजेंसियां। शाहरुख खान को धमकी देने वाले आरोपी मोहम्मद फैजान खान को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।

एक्टर की टीम ने धमकी देने वाले के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस जांच शुरू हुई थी। जिस नंबर से शाहरुख धमकी दी गई थी, वह रायपुर में रहने वाले वकील फैजान खान के नाम पर रजिस्टर्ड था।

ट्रांजिट रिमांड पर लेगी मुंबई पुलिसः

मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस के CSP अजय सिंह और उनकी टीम ट्रांजिट रिमांड के लिए रायपुर पहुंची। यहां फैजान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

फोन चोरी होने की बात कहीः

धमकी मिलने के कुछ दिनों बाद ही पुलिस फैजान खान तक पहुंच गई थी। हालांकि, फैजान ने कहा था कि वह 14 नवंबर को अपना बयान दर्ज करवाने मुंबई आएगा।

फैजान ने शुरुआती बयान में बताया था कि जिस नंबर से शाहरुख को धमकी दी गई, वह उसी का है, धमकी दिए जाने के 3-4 दिन पहले ही 2 नवंबर को उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया था।

परिजन का दावा- फैजान को भी धमकियां मिल रहीः

फैजान के परिजन का दावा है कि मुंबई पुलिस पहले ही उन तक पहुंच गई थी, लेकिन उसने 14 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन आकर अपना बयान दर्ज करवाने की अपील की थी।

फैजान को पिछले कुछ दिनों से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। फैजान ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से रिक्वेस्ट की थी कि वह सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई न आकर, ऑडियो-वीडियो के जरिए पेश होगा। हालांकि, मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

धमकी में कहा गया- शाहरुख को मार दूंगाः

DCP के अनुसार, बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अनजान नंबर से कॉल आया था। इसमें कॉलर ने धमकी देते हुए कहा, बैंड स्टैंड वाले शाहरुख को मार दूंगा।

अगर मुझे 50 लाख नहीं दिए गए तो शाहरुख खान को जान से मार दूंगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला- मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है।

शिकायत मिलने के बाद मुंबई से तीन पुलिस अफसर रायपुर पहुंचे। 6 नवंबर की रात वे रायपुर के होटल में रुके। तड़के वे पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने के बाद फैजान के घर गए। धमकी भरे कॉल के संबंध में करीब 2 घंटे पूछताछ की।

इसे भी पढ़े

सलमान को हत्या की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories