होली को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तगड़ा इंतजाम [Tight arrangements made at New Delhi Railway Station for Holi]

1 Min Read


नई दिल्ली, एजेंसियां। होली के अवसर पर यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से कई सावधानी भरे कदम उठाये गये है। त्यौहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने व्यापक प्रबंधन योजनाएं लागू की है।

यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए कई विशेष उपाय किये गये है। नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार, गाजियाबाद और पानीपत स्टेशनों पर मिनी कंट्रोल और क्राउड मैनेजमेंट से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर्स की तैनाती कर समन्वय को और भी मजबूत किया गया है।

इसके अलावा टिकट चेकिंग स्टाफ को विशेष वर्दी दी गयी है। जिससे उन्हें आसानी से पहचाना जा सके और बिना रूके टिकट चेकिंग संभव हो। वाणिज्यिक और रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों का वॉकी टॉकी दिये गये है। जिससे वे मिनी कंट्रोल के साथ समन्वय बनाकर भीड़ प्रबंधन को बेहतर बना सके।

इसे भी पढ़ें

होली के मौके पर भारतीय रेलवे ने रांची और बिहार को दी है स्पेशल ट्रेन की सौगात 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं