मोहर्रम जुलूस के दौरान दो अखाड़ों में झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी [Clashes between two Akharas during Moharram procession, stone pelting took place]

2 Min Read

Moharram procession:

पटना, एजेंसियां। हाजीपुर के करबला मैदान में मोहर्रम के मौके पर सोमवार सुबह दो अखाड़ों के बीच जमकर झड़प हो गई। बिदुपुर से पहुंचे एक अखाड़े और स्थानीय अखाड़े के बीच अचानक कहासुनी बढ़ गई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले ली। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की, जिससे भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए।

Moharram procession:क्या है मामला:

जानकारी के अनुसार, करबला के गेट पर एक-दूसरे के सामने आए दोनों अखाड़े अपने कारनामे दिखाने को लेकर भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। इसके चलते मौके पर अफरा-तफरी फैल गई।

Moharram procession:स्थिति पर नियंत्रण:

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर हालात पर काबू पाया। हालांकि अभी भी करबला मैदान और आसपास की सड़कों पर पत्थर बिखरे पड़े हैं। प्रशासन ने बताया कि मोहर्रम के इस अवसर पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। घटना की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें 

मेरठ के सरधना में ताजिया जिम्मेदार को मारी गोली, आरोपी शुऐब मुठभेड़ में गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं