भूकंप के झटको से दहला असम, प०बंगाल, बिहार, दिल्ली एनसीआर और मेघालय [Earthquake shook Assam, West Bengal, Bihar, Delhi NCR and Meghalaya]

3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। एक बार फिर गुरुवार की सुबह देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। इससे लोग दहशत में हैं। नींद से सो रहे लोग अचानक जग गए जब गुरुवार के तड़के तकरीबन 2:25 पर भूकंप के ढटके महसूस किये। भूकंप का झटका असम के साथ-साथ मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली एनसीआर तक महसूस किए गये।

भूकंप की तीव्रता 5.0 थीः

बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 5.0 थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र असम का मोरीगांव था, लेकिन इसके झटके कई राज्यों में महसूस किए गए। इसके बाद दहशत में लोग घर से बाहर निकल गए। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि भूकंप का इतना जबरदस्त झटका लग रहा था कि वे डर गए। असम के कई जिलों में भूकंप का असर देखा गया। गुवाहाटी, नगांव और तेजपुर में लोगों ने झटके महसूस किए।

बड़े नुकसान की सूचना नहीः

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि “झटके इतने तेज थे कि नींद खुल गई और पंखे, खिड़कियां हिलने लगे.” कुछ इलाकों में लोग घरों से बाहर आ गए। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटकेः

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी हल्के झटके महसूस किए गए। नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कुछ लोगों ने कंपन महसूस करने की बात कही। हालांकि, झटके बहुत हल्के थे, इसलिए ज्यादातर लोग सोते रहे और बाहर निकलने जैसी कोई स्थिति नहीं बनी।

भूकंप का केंद्र और गहराईः

NCS के डेटा के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मोरीगांव में था और यह सतह से 16 किलोमीटर की गहराई में था। पूर्वोत्तर भारत भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन 5 में आता है, जहां हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।

भूकंप के बाद ट्विटर और फेसबुक पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। कई लोगों ने लिखा कि “यह काफी तेज था, हम डर गए!” तो कुछ ने इसे नॉर्मल बताया। एक यूजर ने लिखा, “पहले लगा सपना देख रहा हूं, फिर एहसास हुआ कि वाकई भूकंप आया है!”

इसे भी पढ़ें

रांची में भूकंप के झटके, दहशत में लोग बाहर निकले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं