बिहार विधानसभा में RJD का रंगीन प्रदर्शन, हरे टी-शर्ट में दिखे विधायक [RJD’s colorful display in Bihar assembly, MLAs seen in green T-shirts]

1 Min Read

पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है, और इस दौरान मंगलवार को आरजेडी के विधायक एक अनोखे ड्रेस कोड में विधानसभा पहुंचे। अधिकांश विधायक हरी टी-शर्ट पहनकर आए, जिन पर कई स्लोगन लिखे थे। इनमें “जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी”, “बिहार के नए आरक्षण कानून में 9वीं सूची में डालो”, “दलित-पिछड़ों की हकमारी बंद करो” जैसे नारे थे।

इन विधायक दल ने तख्तियां लेकर बिहार विधानसभा के द्वार पर प्रदर्शन किया और फिर विधानसभा परिसर में मार्च निकाला। इस दौरान आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि इफ्तार में कांग्रेस के कई विधायक आए थे और उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पीएम ने जो वादे किए थे, वे सब जुमला साबित हुए और जनता सब जानती है।

इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि लालू यादव की इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के नेता शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि राजद के साथी ही कन्नी काट गए हैं।

इसे भी पढ़ें

बिहार विधानसभा बजट सत्रः सदन के बाहर लेफ्ट विधायकों ने हथकड़ी पहनकर किया प्रदर्शन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं