पहलवान से विधायक बनीं विनेश फोगाट के घर गूंजी किलकारी [Wrestler turned MLA Vinesh Phogat’s house resonated with joy]

2 Min Read

MLA Vinesh Phogat:

जुलाना (हरियाणा),एजेंसियां। हरियाणा की मशहूर अंतरराष्ट्रीय पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। विनेश फोगाट ने 6 मार्च 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने पति सोमवीर राठी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “ऑवर लव स्टोरी कंटिन्यूज विद अ न्यू चैप्टर।” इसके साथ ही उन्होंने नन्हें बेबी के फुटप्रिंट और प्यार का प्रतीक भी साझा किया था।

विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि दोनों के बीच की पहली मुलाकात रेलवे की नौकरी के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदली और 14 दिसंबर 2018 को दोनों ने शादी कर ली। उनकी शादी में खास बात यह रही कि उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ’ की शपथ लेते हुए आठ फेरे लिए थे।

MLA Vinesh Phogat:राजनीतिक सफर

सोमवीर राठी भी कुश्ती के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और दो बार नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। राजनीतिक सफर की बात करें तो पेरिस ओलंपिक के बाद विनेश ने कांग्रेस जॉइन की थी और 2024 के विधानसभा चुनावों में जींद जिले की जुलाना सीट से जीत दर्ज कर विधायक बनीं।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हराया था।विनेश फोगाट को मां बनने पर प्रदेशभर से बधाइयां मिल रही हैं। सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी उन्हें बधाई देते हुए लिखा, “पुत्र रत्न की प्राप्ति पर विनेश फोगाट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर नवजात को सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य प्रदान करें।”

इसे भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल में झारखंड के खिलाड़ियों ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं