पटना हाईकोर्ट के पांच वकील जज बनेंगे, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी [Five lawyers of Patna High Court will become judges, Supreme Court Collegium approved]

1 Min Read

पटना,एजेंसियांपटना हाईकोर्ट को जल्द ही पांच नए जज मिलने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इस संबंध में मंजूरी प्रदान की है। इस कॉलेजियम की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने की। जिन अधिवक्ताओं को पटना हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्त किया गया है, उनमें आलोक कुमार सिन्हा, रितेश कुमार, सोनी श्रीवास्तव, सौरेन्द्र पांडेय और अंशुल राज का नाम शामिल है।

बॉम्बे और मद्रास हाईकोर्ट में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट के तीन अतिरिक्त जजों को स्थायी जज के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव मंजूर किया है। यह जज हैं न्यायमूर्ति शैलेश प्रमोद ब्रह्मे, न्यायमूर्ति फिरदौस फिरोज पूनीवाला और न्यायमूर्ति जितेंद्र शांतिलाल जैन । इसके साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट की अतिरिक्त जज न्यायमूर्ति मंजूषा अजय देशपांडे के कार्यकाल को एक और साल के लिए बढ़ाने की सिफारिश की गई है।

मद्रास हाईकोर्ट में भी पांच अतिरिक्त जजों को स्थायी जज बनाए जाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। इन जजों में न्यायमूर्ति रामासामी शक्तिवेल, पी धनबल, न्यायमूर्ति चिन्नासामी कुमारप्पन और न्यायमूर्ति कंडासामी राजशेखर के नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

पटना हाईकोर्ट में PLV के इतने पदों पर निकली वेकेंसी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं