डॉ. राजीव बिंदल तीसरी बार बने हिमाचल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष [Dr. Rajiv Bindal became the state president of Himachal BJP for the third time]

1 Min Read

Dr. Rajiv Bindal:

शिमला, एजेंसियां। डॉ. राजीव बिंदल को तीसरी बार हिमाचल प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है। यह घोषणा केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने की। बिंदल के नाम पर तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनका समर्थन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, अनुराग ठाकुर और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया। वे निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए।

Dr. Rajiv Bindal:सोलन और नाहन

बिंदल का राजनीतिक अनुभव काफी समृद्ध है। वे 2002 से 2022 तक सोलन और नाहन से कुल पांच बार विधायक रह चुके हैं। 2007 से 2012 तक उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्य किया और 2018 में 13वीं विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। इससे पहले वे अप्रैल 2023 में भी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे।उनका नया कार्यकाल 1 जुलाई 2025 से शुरू हुआ है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में भाजपा हिमाचल में और अधिक मजबूत होगी।

इसे भी पढ़ें

हिमाचल से इंसानी अंग ड्रोन से चंडीगढ़ पहुंचाए जाएंगे 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं