इन फर्जी वेबसाइट्स बचने की जरूरत, एक क्लिक से जाल में फंस सकते हैं छात्र [There is a need to avoid these fake websites, students can get trapped in a single click]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। बिहार बोर्ड परीक्षा के 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। ऐसे में छात्र अलग-अलग वेबसाइट्स पर अपने रिजल्ट चेक करने के लिए सभी जरूरी डिटेल्स लेकर तैयार हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ फर्जी वेबसाइट्स भी सक्रिय हो गई हैं, जो छात्रों को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रही हैं? अगर आप गलत वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक करने की कोशिश करेंगे, तो धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।

रिजल्ट से पहले फर्जी वेबसाइट्स का खेल
हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने से पहले फर्जी वेबसाइट्स ट्रेंड करने लगी हैं। ये साइट्स न केवल छात्रों को गुमराह करती हैं, बल्कि गलत जानकारी देकर उनके डेटा से छेड़छाड़ भी कर सकती हैं।

बिहार बोर्ड के नाम पर बनी 4 फर्जी वेबसाइट्स:
onlinebseb.in
bsebresult.in/onlinebseb-in
bsebinteredu.in
results.biharboard.com.in
बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इन वेबसाइट्स पर दी गई किसी भी जानकारी पर भरोसा न करें। रिजल्ट देखने के लिए केवल BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट्स का ही उपयोग करें।

इसे भी पढ़ें

बिहारः इंटरमीडिएट परीक्षा की आंसर की जारी, दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं