आज पटरियों पर दौड़गी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद-सोनीपत रूट पर शुरू होगा ट्रायल रन [India’s first hydrogen train will run on the tracks today, trial run will start on Jind-Sonipat route]

3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन सोमवार से हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ेगी। यह पर्यावरण के अनुकूल ट्रेन चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) द्वारा निर्मित की गई है। 89 किलोमीटर के इस रूट पर आज से इसका ट्रायल शुरू हो रहा है। यह ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है। या‍त्री कोच के अलावा इस ट्रेन में दो कोच हाइड्रोजन सिलेंडर के लिए भी होंगे।

एक बार में 2,638 यात्रियों को ले जाने में सक्षम

1200 हॉर्सपावर की क्षमता वाली यह ट्रेन एक बार में 2,638 यात्रियों को ले जा सकेगी। रेल मंत्रालय ने हाइड्रोजन ईंधन सेल-आधारित ट्रेनों के निर्माण के लिए 2,800 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, जिसके तहत 35 ऐसी ट्रेनें तैयार की जा रही हैं। 8 कोच वाली यह ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल होगी। ग्रीन टेक्नो लॉजी पर आधारित यह पहल कार्बन उत्सर्जन को कम करने और शून्य कार्बन लक्ष्य की ओर बढ़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

सफल ट्रायल के बाद नियमित संचालन में लाने की योजना

ट्रायल के दौरान ट्रेन की तकनीकी क्षमता और सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन किया जाएगा। सफल परीक्षण के बाद इसे नियमित संचालन में लाने की योजना है। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) द्वारा निर्मित यह ट्रेन स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में भारतीय रेलवे का महत्वपूर्ण कदम है। रेलवे का लक्ष्य स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देते हुए देश के हेरिटेज रूट्स को नई पहचान देना है।

पहाड़ी मार्गों पर हाइड्रोजन ट्रेनें चलाने की तैयारी में रेलवे

भारतीय रेलवे अपने विशेष प्रोजेक्ट ‘हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज’ के तहत हेरिटेज और पहाड़ी मार्गों पर 35 हाइड्रोजन ट्रेनें संचालित करने की तैयारी कर रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए चालू वर्ष के बजट में 2800 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, हेरिटेज रूट पर हाइड्रोजन से संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 600 करोड़ रुपये अलग से रखे गए हैं।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी जल्द करेंगे कश्मीर की पहली वंदेभारत ट्रेन का उद्घाटन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं