मेरठ में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़, महिलाएं-बुजुर्ग धाल [Stampede in Meerut in the story of Pandit Pradeep Mishra, women and elderly people]

1 Min Read

एक लाख लोग पहुंचे थे

मेरठ, एजेंसियां। मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाएं और बुजुर्ग चोटिल हो गए। करीब 1 लाख लोग कथा में पहुंचे थे। कथा शुरू होने पर लोग जल्दबाजी में अंदर जा रहे थे। बाउंसर्स ने रोक-रोक कर एंट्री करानी शुरू की, जिससे भगदड़ मच गई। चोटिल लोगों का हेल्थ कैंप में इलाज हुआ।

पंडित मिश्रा के बारे में जानते हैं:

16 जून 1977 को मध्य प्रदेश के सीहोर में जन्मे प्रदीप मिश्रा ने सरकारी स्कूल-कॉलेज से पढ़ाई की। माता-पिता के साथ भजन-कीर्तन और कथा करने लगे। पहले छोटे-छोटे कार्यक्रम करते थे, धीरे-धीरे दायरा बढ़ा। कोरोनाकाल में लाखों लोग ऑनलाइन जुड़े। सीहोर से करीब 6 किमी दूर कुबेरेश्वर धाम में आश्रम है। जहां हर साल रुद्राक्ष महोत्सव होता है। इसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

इसे भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘अब कोई बहाना नहीं’ कैंपेन का शुभारंभ किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं