बंगाल में लोकल ट्रेन में बच्चा चोर महिला की पिटाई, ट्रेनें बाधित [Woman child lifter beaten up in local train in Bengal, trains disrupted]

2 Min Read

7 माह के बच्चे को बैग में ले जा रही थी महिला

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में एक लोकल ट्रेन में एक महिला 7 माह के बच्चे को बैग में लेकर जा रही थी।

लोगों ने अचानक देखा कि बैग में कुछ हिल-डुल लगा रहा है। साथ ही किसी बच्चे के रोने की भी आवाज आ रही है।

इसके बाद लोगों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। घटना सियालदह डिवीजन के दत्तपुकुर लोकल ट्रेन की है।

भीड़ में महिला डिब्बे में एक महिला के बैग में लोगों ने एक बच्चा देखा। बच्चा चोर के संदेह में ट्रेन के अन्य यात्रियों ने उसकी सामूहिक पिटाई कर दी।

जमकर हंगामा हुआ। फिर बिराटी स्टेशन पर उतारकर संदिग्ध बच्चा चोर महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

संदिग्ध बच्चा चोर महिला से पुलिस ने की पूछताछ

पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नीमता की पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चा किसका है?

महिला इस बच्चे को कहां से लायी और उसे कहां ले जा रही थी? हालांकि, महिला बार-बार दावा कर रही है कि बच्चा उसी का है।

दत्तपुकुर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ी थी महिला

ट्रेन यात्रियों ने बताया कि यह महिला दत्तपुकुर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ी थी। उसके हाथ में एक बैग था।

अचानक बैग में कुछ हरकत हुई। यह हिलता-डुलता नजर आया। फिर बच्चे की आवाज आई। इसके बाद लोगों को संदेह हुआ।

महिला से बैग खोलने के लिए कहा गया। महिला आनाकानी करने लगी। बाद में लोगों के दबाव में उसने बैग खोला, तो पता चला कि बैग के अंदर एक बच्चा है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली में सीबीआई [CBI] की रेड, बच्चा चोर गैंग का खुलासा, 8 बच्चे बरामद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं