CM योगी को धमकी देने वाली महिला अरेस्ट [Woman arrested for threatening CM Yogi]

1 Min Read

कहा था- इस्तीफा नहीं दिया तो सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे

लखनऊ, एजेंसियां। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम फातिमा खान (24) है।

उसने शनिवार को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में मैसेज किया था। लिखा था- अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे।

महिला ने ऐसा क्यों किया?

पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। महिला संपन्न परिवार से है। काफी पढ़ी-लिखी है। पुलिस ने उसे कहां से गिरफ्तार किया। इसका खुलासा नहीं किया है। इस मसले पर यूपी पुलिस के एक सीनियर पुलिस अफसर ने कहा कि मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है।

शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि महिला मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं है।

इसे भी पढ़ें

लोहरदगा की धरती पर गरजेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं