क्यों है इस बार का करवा चौथ बेहद शुभ ? [Why is this time’s Karva Chauth very auspicious?]

IDTV Indradhanush
3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। हिन्दू धर्म में करवा चौथ का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला व्रत का पालन करती हैं।

यह पर्व पति और पत्नी के बीच प्यार और समर्पण का प्रतीक है। यह त्योहार पूरे उत्तर भारत में व्यापक रूप से मनाया जाता है और इसका अत्यधिक महत्व है, क्योंकि महिलाएं इस मौके पर अपने पतियों की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।

ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत का पालन करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, तो आइए यहां करवा चौथ से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

करवा चौथ पर वैवाहिक सुख के लिए करें ये उपाय

यदि किसी के वैवाहिक जीवन में लगातार मुश्किलें आ रही हैं, तो उन्हें करवा चौथ के दिन एक कागज पर अपनी सभी समस्याओं के बारे में लिखना चाहिए,

जिससे वो निजात पाना चाहती हैं। इसके बाद दूसरे कागज पर उस समस्या का हल लिखना चाहिए।

फिर किसी भी शिवालय जाकर शिव परिवार की विधिवत पूजा करनी चाहिए। इसके बाद शिव जी के चरणों में उस प्रार्थना की अर्जी को अर्पित कर देना चाहिए।

इसके पश्चात भगवान शंकर से सुखी दांपत्य जीवन की कामना करनी चाहिए और मंदिर से आते समय परेशानी वाले कागज को वहीं छोड़कर और समाधान वाले कागज को लेकर आना चाहिए।

इस बात का ध्यान रखें कि इस उपाय को करते समय आपको कोई देख न पाए। इससे आपको तुरंत बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

चंद्रोदय का समय

करवा चौथ (Karwa Chauth 2024 Subh Muhuart) पर शाम 07 बजकर 54 मिनट पर चांद निकलेगा।

क्यों है इस बार का करवा चौथ बेहद शुभ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 19 अक्टूबर, 2024 को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी।

साथ ही इस तिथि का समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर होगा। पंचांग (Puja Time Or Shubh Muhurat) को देखते हुए करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का व्रत रविवार, 20 अक्टूबर रखा जाएगा।

वहीं, करवा चौथ की पूजा शाम को 05 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 02 मिनट तक के बीच होगी। ऐसा कहा जा रहा है

कि इस दिन चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में होगा, जिसके चलते यह तिथि बहुत शुभ मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें

चित्रकूट की कहानी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं