SC क्यों बोला- नेताओं से पूछकर फैसला नहीं सुनाते, सियासी लड़ाई में कोर्ट को न घसीटें [Why did SC say – do not give decision after asking the leaders, do not drag the court into political fight]

1 Min Read

तेलंगाना CM ने कहा था- कविता को बेल भाजपा-BRS की डील

नई दिल्ली, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्‌डी के एक बयान पर उन्हें जमकर फटकार लगाई।

दरअसल, दिल्ली शराब नीति घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता को जमानत दे दी। रेवंत ने इसे BRS और BJP की डील बताया था।

इस पर जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने रेवंत रेड्‌डी के वकील मुकुल रोहतगी से पूछा- ‘क्या आपने अखबार में पढ़ा कि उन्होंने (रेवंत) क्या कहा? उसे पढ़िए।’

कोर्ट ने कहा- सियासी लड़ाई में कोर्ट को घसीटना ठीक नहीं है। कोर्ट नेताओं से पूछकर फैसले नहीं सुनाती। ऐसे बयान लोगों के मन में आशंका पैदा करते हैं।

सुप्रीम कोर्ट 2015 के कैश-फॉर-वोट घोटाले से जुड़े केस को भोपाल ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी भी एक आरोपी हैं। याचिका BRS विधायक गुंटाकंडला जगदीश रेड्डी ने लगाई है।

इसे भी पढ़ें

के. कविता को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल

Share This Article
Exit mobile version