रिलायंस देगा 100 जीबी मुफ्त स्टोरेज, देखें क्या है वेलकम वोटर [Reliance will give 100 GB free storage, see what is welcome voter]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 2024 की एजीएम की शुरुआत करते हुए Jio AI Cloud को लॉन्च किया।

इस प्लेटफ़ॉर्म पर यूजर्स अपने डेटा जैसे फोटोज, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रूप से स्टोर कर सकेंगे।

अंबानी ने बताया कि यह सेवा किफायती दामों में उपलब्ध होगी, और दीवाली से वेलकम ऑफर के तहत Jio यूजर्स को 100GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज प्रदान की जाएगी।

अंबानी ने जोर देकर कहा कि Jio AI Cloud का उद्देश्य हर भारतीय को एआई सेवाओं और क्लाउड स्टोरेज की सुविधा प्रदान करना है, चाहे वे किसी भी आय वर्ग के हों।

इसके अलावा, उन्होंने कंपनी की अन्य AI सेवाओं जैसे AI Doctor और AI Teacher के बारे में भी जानकारी दी, जो उन इलाकों में खासकर मददगार साबित हो रही हैं जहां पारंपरिक सेवाएं आसानी से नहीं पहुंच पातीं।

अंबानी ने भारत को 2G मुक्त बनाने के लक्ष्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि Jio ने 50% यूजर्स को 3G से जोड़ा है।

उन्होंने यह भी बताया कि रिलायंस Jio देश के हर कोने तक पहुंच चुका है और अब सबसे बड़ा पेटेंट होल्डर बन गया है, जिसमें 5G और 6G से जुड़े 350 से अधिक पेटेंट शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि Jio ने 5G फोन को आम आदमी तक पहुंचाया है और 2 साल में 13 करोड़ ग्राहक 5G से जुड़ चुके हैं, जिसमें अब 2G ग्राहक भी शामिल हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

रिलायंस का मार्केट कैप 21 लाख करोड़ रुपए के पार, इतनी ऊंचाई पर पहुंचने वाली पहली कंपनी

Share This Article
Exit mobile version