मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक में आज क्या होगा ? [What will happen today in the first cabinet meeting of Modi 3.0?]

1 Min Read

किस मंत्री को क्या मिलेगा विभाग, कुछ के विभाग नहीं बदले जाने की चर्चा

नई दिल्ली, एजेंसियां। नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। सोमवार से नई सरकार ने कामकाज शुरू कर दिया है।

आज शाम पांच बजे पीएम आवास लोक कल्याण मार्ग पर नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद डिनर होगा।

बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग बांटे जा सकते हैं। साथ ही सरकार के पहले 100 दिन के रोड मैप पर चर्चा होगी।

माना जा रहा है कि अमित शाह और राजनाथ सिंह के विभाग नहीं बदले जाएंगे। पहले की तरह शाह गृह मंत्री और राजनाथ रक्षा मंत्री बने रहेंगे।

इसके अलावा एस जयशंकर का विभाग भी नहीं बदले जाने पर विचार किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

मोदी कैबिनेट में बिहार के 8 और झारखंड के 2 सांसद बनेंगे मंत्री 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं