रामनवमी में क्या चढ़ता है प्रसाद ? आइए जानते है । [What Prasad is offered on Ram Navami? Let’s know.]

3 Min Read

रामनवमी हिंदू धर्म एक बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह पर्व भगवान राम के जन्म का प्रतीक है, जो हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन साधक भगवान राम की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाने से प्रभु अत्यंत प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, भगवान राम को कौन सी चीजें बहुत प्रिय हैं जिनके भोग से वे बहुत प्रसन्न होते हैं।

  1. पंजीरी – राम लला का सबसे प्रिय भोग है पंजीरी है। राम नवमी के दिन श्रीराम को धनिए, घी, चीनी से बनी पंजीरी का भोग लगाए। इसमें तुलसी दल जरुर डालें। मान्यता है मर्यादा पुरुषोत्तम जल्द प्रसन्न होते हैं और दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ती है।
  2. चावल की खीर – भगवान राम को खीर बहुत पसंद है. चावल को देव अन्न कहा जाता है। राम नवमी पर खीर का भोग लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है. संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है। पौराणिक कथा के अनुसार माता कौशल्या ने दिव्य प्रसाद के रूप में खीर खाई थी जिसके बाद राम जी का जन्म हुआ। ये भी मान्यता है कि जब राम जी का जन्म हुआ था तब खीर बनाई गई थी।
  3. पंचामृत – शास्त्रों में विष्णु भगवान की पूजा में पंचामृत का अत्यंत विशेष महत्व माना गया है। इसके बिना श्री हरि और उनके अवतारों की पूजा अधूरी मानी जाती है।राम नवमी पर दूध, दही, घी, शक्कर का पंचामृत बनाकर भोग लगाएं।
  4. कंदमूल – राम नवमी पर कंदमूल या मीठे बेर राम जी को भोग लगाएं. पौराणिक कथा के अनुसार वनवास के दौरान भगवान राम ने कंदमूल खाए थे. इसके अलावा बेर भी राम जी का पसंदीदा भोग है। मान्यता है इससे परिवरा में खुशहाली आती है, सुख-समृद्धि का वास होता है।
  5. केसर भात – राम नवमी पर घर में केसर भात का भोग रामलला को लगाएं. मान्यता है राम जी को केसर भात का भोग लगाने दरिद्रता का नाश होता है।
  6. पनीर की मिठाई, खोए की मिठाई, कलाकंद, बर्फी, गुलाब जामुन आदि।

राम नवमी के दिन इस बार कई शुभ योग जैसे कि रवि पुष्य योग रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस दौरान भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने से दोगुना फल की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आएगी। इस साल राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी।

इसे भी पढ़े

रांची में धूमधाम से मनी रामनवमी, सीएम चंपाई बोले-हमें राम के आदर्शों को अपनाने की जरूरत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं