पीएम को लेकर क्या बोल गये संजय राउत, पार कर दी हदें

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। शिवसेना यूबीटी गुट के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को हद पार कर दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसा कह दिया जिसे अमर्यादित बताया जा रहा है। अहमदनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राउत ने कहा कि हमने औरंगजेब को महाराष्ट्र में दफना दिया है, फिर हमारे लिए नरेंद्र मोदी कौन हैं।

ऐसी है हम मराठियों की वीरता। संजय राउत ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था और ये दोनों व्यवसायी नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी वहीं के हैं।

संजय राउत ने कहा कि इतिहास देखें तो औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ था। अहमदाबाद के बगल में दाहोद नाम का गांव है, जहां औरंगजेब का जन्म हुआ था।

औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था, इसीलिए वे (पीएम मोदी और अमित शाह) हमारे साथ औरंगजेब जैसा व्यवहार कर रहे हैं।

लेकिन, याद रखें कि हमने एक औरंगजेब को महाराष्ट्र की इस भूमि में दफनाया है। औरंगजेब 27 वर्षों से महाराष्ट्र को जीतने के लिए लड़ रहा था।

अंत में, हमने उस औरंगजेब को महाराष्ट्र की मिट्टी में दफनाया और उसकी कब्र खोदी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तू कौन है, तू कौन है?

इसे भी पढ़ें

नशेड़ी दुल्हे के साथ दुल्हन ने जाने से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात, लड़के ने की आत्महत्या की कोशिश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं