टैंक अभ्यास के दौरान बढ़ा जलस्तर, JCO समेत 5 जवान शहीद [Water level rises during tank exercise, 5 soldiers including JCO martyred]

1 Min Read

लद्दाख। लद्दाख में नदी पार करते समय भारतीय सेना का एक टैंक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

इस हादसे में सेना के 5 जवान शहीद हो गये हैं। मृत जवानों में एक जेसीओ भी शामिल हैं।

नदी पार करने के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त टैंक टी-72 है। ये टैंक प्रशिक्षण मिशन पर था। इसी दौरान एक नदी पार करने के क्रम में ये हादसा हुआ।

यह घटना लेह से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई।

ये हादसा तब हुआ, जब उस नदी में जलस्तर अचानक बढ़ गया। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास दौलत बेग ओडे इलाके में टैंक युद्ध का अभ्यास चल रहा था।

इस युद्ध अभ्यास के दौरान टैंकों द्वारा जलधारा को पार किया जा रहा था। ऊंचाई वाले इलाकों में बादल फटने के कारण अचानक बाढ़ आ गई।

एक टैंक इस बाढ़ में फंस गया, जिसमें पांच सैनिक सवार थे।

इसे भी पढ़ें

कश्मीरः आतंकी हमले में एक जवान शहीद, 5 घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं