Waqf law: PM बोले- वक्फ कानून का सही इस्तेमाल होता, तो मुसलमानों को पंचर बनाने की जरूरत नहीं पड़ती [PM said- If Waqf law was used properly, then Muslims would not have needed to get punctures made]

2 Min Read

Waqf law:

नई दिल्ली, एजेंसियां। PM मोदी ने हरियाणा के यमुनानगर में वक्फ कानून को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा, 2013 में कांग्रेस ने कानून में संशोधन कर दिया, ताकि चुनाव में वोट पा सकें। कानून को ऐसा बना दिया कि बाबा साहेब के संविधान की ऐसी-तैसी कर दी। इसका सही उपयोग होता तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं होती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के यमुनानगर में जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

Waqf law: PM बोले- कांग्रेस मुस्लिम को अध्यक्ष बनाए:

PM ने आगे कहा, कांग्रेस में मुसलमानों के लिए थोड़ी भी हमदर्दी है तो वे अपनी पार्टी का अध्यक्ष किसी मुसलमान को बनाए, लेकिन इनके नेता ऐसा कुछ नहीं करेंगे। ये सिर्फ देश के नागरिकों के अधिकारों को छीनना चाहते हैं।”

Waqf law: हरियाणा दौरे पर गए थे पीएम मोदी:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा दौरे पर थे। उन्होंने हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। यहां से हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद PM यमुनानगर पहुंचे थे और जनसभा को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें

Waqf law: वक्फ कानून पर बंगाल में हिंसा, धुलियान से 500 लोगों का पलायन, मालदा के स्कूल में शरण ली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं