10 मार्च से होने वाले संसद सत्र में वक्फ बिल पेश होने की संभावना [Waqf Bill likely to be introduced in Parliament session to be held from March 10]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय कैबिनेट ने वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसे 10 मार्च से 4 अप्रैल के तक चलने वाले बजट सेशन में पेश किया जा सकता है। जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की रिपोर्ट के आधार पर बिल का नया ड्राफ्ट तैयार हुआ है।

विपक्ष के संशोधन प्रस्ताव खारिजः

इसमें NDA सांसदों के 14 संशोधनों को स्वीकार किया गया है, जबकि विपक्ष के संशोधन खारिज कर दिए गए हैं। बजट सत्र के पहले चरण में 13 फरवरी को वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट संसद में पेश हुई थी। विपक्ष ने रिपोर्ट को फर्जी बताया था। इसके बाद संसद में हंगामा भी हुआ था।

इसे भी पढ़ें

वक्फ बिल में 14 बदलावों को केंद्र की मंजूरी, विपक्ष विरोध जता चुका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं