Wakf law implemented: वक्फ कानून लागू: पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव, गाड़ियां जलाईं [Wakf law implemented: Violence, stone pelting, vehicles burnt in West Bengal]

1 Min Read

Wakf law implemented:

कोलकाता, एजेंसियां। वक्फ संशोधन कानून मंगलवार से देशभर में लागू कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। वक्फ संशोधन बिल 2 अप्रैल को लोकसभा से, 3 अप्रैल को राज्यसभा से पास हुआ था। 5 अप्रैल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बना था।

Wakf law implemented: पश्चिम बंगाल में विरोध के दौरान हिंसा:

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध के दौरान हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग लगा दी। पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की। तो उन पर पत्थर फेंके गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।

Wakf law implemented: जम्मू-कश्मीर में विधायकों में हाथापाई:

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नए वक्फ कानून पर हंगामा हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायकों ने सदन में बिल पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान NC और भाजपा विधायकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

इसे भी पढ़े

Waqf Amendment Act 2025: वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में छह याचिकाएं, जल्द सुनवाई की मांग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं