वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामला: ईडी ने श्रवण गुप्ता की और संपत्तियां कुर्क कीं

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एम्मार एमजीएफ के पूर्व प्रबंध निदेशक श्रवण गुप्ता के दिल्ली में स्थित 16 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य के एक भूखंड और फार्महाउस को कुर्क कर लिया है।

ईडी ने सोमवार को कहा कि उसने 3,600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में एम्मार एमजीएफ के पूर्व प्रबंध निदेशक श्रवण गुप्ता के दिल्ली में स्थित 16 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य के एक भूखंड और फार्महाउस को कुर्क कर लिया है।

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि इस मामले में गुप्ता के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था और नवंबर 2019 में देश से भागने के बाद उनके खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्यवाही जारी है।

इसे भी पढ़ें

न्यायालय ने 2019 ओडिशा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक का चुनाव रद्द करने के आदेश पर रोक लगाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं