वोडाफोन आइडिया के एफपीओ ने पकड़ी रफ्तार, संस्थागत निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी

1 Min Read

नयी दिल्ली: कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के 18,000 करोड़ रुपये के एफपीओ (अनुवर्ती सार्वजनिक पेशकश) ने शुक्रवार को रफ्तार पकड़ी।

इस दौरान मुख्य रूप से संस्थागत निवेशकों के आगे आने से निर्गम को करीब आधा अभिदान मिल गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, एफपीओ के दूसरे दिन के अंत तक एंकर (बड़े) निवेशकों के 5,400 करोड़ रुपये सहित कुल 12,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए गए हैं।

बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक पेशकश के तहत जारी 1,260 करोड़ शेयरों में से 617.46 करोड़ शेयरों को शुक्रवार तक अभिदान मिल चुका था।

इसे भी पढ़ें

मुंबई में बड़ा लोन फ्रॉड, फेक डॉक्यूमेंट्स के जरिए 6 लोगों ने बैंक को लगाया 26.68 लाख का चूना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं