Vijay Trisha relationship news: विजय-तृषा की नजदीकियों के बीच संगीता की नई याचिका, मांगी आर्थिक मदद

3 Min Read

Vijay Trisha relationship news:

चेन्नई, एजेंसियां। दक्षिण भारतीय अभिनेता और राजनेता विजय थलापति और उनकी पत्नी Sangeetha Sornalingam के वैवाहिक विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। तलाक की अर्जी के बाद अब संगीता ने अदालत में एक नई याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने आर्थिक सहायता के साथ-साथ रहने की सुरक्षा की मांग की है।

नई याचिका में क्या मांगा गया?

रिपोर्ट के मुताबिक संगीता ने अदालत से अनुरोध किया है कि उन्हें स्थायी गुजारे (परमानेंट मेंटेनेंस) और रहने के लिए सुरक्षित जगह दी जाए। उन्होंने याचिका में कहा है कि भारत में उनके नाम पर कोई घर नहीं है। ऐसे में उन्होंने या तो ससुराल में रहने का अधिकार देने या फिर उनके लिए अलग घर उपलब्ध कराने की मांग की है।

घर से निकाले जाने की आशंका

याचिका में संगीता ने आरोप लगाया है कि यदि वह कानूनी तौर पर अलग होने के लिए कोर्ट जाती हैं तो उन्हें ससुराल में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी कारण उन्होंने अदालत से अंतरिम राहत की मांग की है, ताकि कानूनी प्रक्रिया के दौरान उन्हें घर से बेघर न किया जा सके।

26 साल बाद दायर किया तलाक

Sangeetha Sornalingam और Vijay Thalapathy की शादी अगस्त 1999 में हुई थी। दोनों की शादी को 26 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे भी हैं—जेसन संजय और दिव्या शाशा। संगीता ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर विवाहेतर संबंध है, जिसकी जानकारी उन्हें 2021 में मिली थी।

तृषा के साथ दिखे विजय

यह नई याचिका ऐसे समय में सामने आई है जब अभिनेता विजय हाल ही में अभिनेत्री Trisha Krishnan के साथ एक शादी के रिसेप्शन में दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही कार से कार्यक्रम में पहुंचे और इवेंट के बाद साथ में जाते हुए भी नजर आए।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

विजय और तृषा की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि इन खबरों पर अभी तक विजय या तृषा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, अदालत में दायर नई याचिका के बाद इस मामले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Share This Article